महामृत्युंजय जाप के प्रकार

महामृत्युंजय जाप कितने प्रकार का होता है? जाने पूजा-विधि

महामृत्युंजय जाप एक शक्तिशाली और प्रभावी साधना है जो जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। फिर चाहे आप स्वास्थ्य, शांति, या आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह जाप करें, ये हर क्षेत्र में लाभकारी होता है। इसके विभिन्न प्रकारों में से अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त विधि चुनें। नियमित अभ्यास और श्रद्धा के साथ, यह मंत्र आपके जीवन में चमत्कार ला सकता है।

महामृत्युंजय जाप, जिसे “मृत्यु को जीतने वाला मंत्र” भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में सबसे शक्तिशाली और पवित्र मंत्रों में से एक है। यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है और यह जाप स्वास्थ्य, दीर्घायु, रोग, भय, ग्रह बाधाओं और असमय मृत्यु से रक्षा करने वाला माना जाता है। महामृत्युंजय जाप पूजा उज्जैन में करना सबसे अच्छा और लाभकारी माना जाता है।

मंत्र:

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

इस मंत्र का अर्थ है कि हम तीन नेत्रों वाले भगवान शिव की पूजा करते हैं, जो सुगंधित और पोषण देने वाले हैं। जैसे ककड़ी बेल से मुक्त हो जाती है, वैसे ही हमें मृत्यु के बंधनों से मुक्त करें और अमरता प्रदान करें।

महामृत्युंजय जाप के प्रकार और लाभ क्या है?

11 हजार महामृत्युंजय जाप (11,000 Jaap)

यह प्रारंभिक और सामान्य जाप की श्रेणी में आता है। स्वास्थ्य समस्याओं, मानसिक तनाव या ग्रह दोष के लिए यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है। 11 हजार जाप में लाभग 1 से 2 दिन का समय लगता है। नियमित जाप मानसिक शांति, तनाव कम करने, और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
उपयोगी: रोग निवारण, मानसिक शांति, छोटे ग्रह दोष

1.25 लाख महामृत्युंजय जाप (1.25 Lakh Jaap)

यह जाप मध्यम स्तर का होता है और गंभीर समस्याओं में किया जाता है। विवाह में विलंब, दीर्घकालिक रोग, बुरी दृष्टि या ग्रहों की प्रबल बाधा के लिए यह जाप श्रेष्ठ है। यह जाप गंभीर बीमारियों, दुर्घटनाओं, और ग्रह दोषों से रक्षा करता है। इस जाप की अवधि 4 से 5 दिन की हो सकती है।
उपयोगी: वैवाहिक समस्याएं, भयंकर रोग, कुंडली दोष के निवारण में सहयोगी।

5.25 लाख महामृत्युंजय जाप (5.25 Lakh Jaap)

यह जाप किसी विशेष अनुष्ठान या पारिवारिक संकट से उबरने हेतु किया जाता है। कई पंडितों द्वारा मिलकर यह मंत्रोच्चारण किया जाता है। यह जाप 7से 9 तक चलता है जिसमे उज्जैन के कई अनुभवी पंडित शामिल होते है। सामूहिक ऊर्जा के कारण यह जाप अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है।
उपयोगी: पारिवारिक कलह, जीवन संकट, असाध्य रोग

11 लाख महामृत्युंजय जाप (11 Lakh Jaap)

यह अत्यंत विशाल और प्रभावशाली जाप है, जो मृत्यु तुल्य परिस्थिति, दुर्घटना के बाद, या जीवन के सबसे कठिन समय में किया जाता है। यह मृत्यु के भय को दूर करने और चमत्कारी परिणामों के लिए जाना जाता है। यह जाप 11 से 15 दिनों तक किया जाता है। यह जाप बिना रुके लगातार किया जाता है।
उपयोगी: जीवन रक्षा, कालसर्प दोष, शनि महादशा के कुप्रभाव

उज्जैन में महामृत्युंजय जाप कैसे कराया जाता है?

  • योग्य और अनुभवी ब्राह्मणों द्वारा वेद विधि अनुसार इस जाप को सम्पन्न कराया जाता है।
  • शिवलिंग के समक्ष, रुद्राक्ष माला से जाप किया जाता है।
  • महामृत्युंजय जाप संकल्प और पूजा के साथ प्रारंभ किया जाता है।
  • हवन, तर्पण, और ब्राह्मण भोजन के साथ समापन कराया जाता है।

महामृत्युंजय जाप के लाभ

  1. स्वास्थ्य और दीर्घायु: यह मंत्र गंभीर रोगों से मुक्ति और लंबी आयु प्रदान करता है।
  2. नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति: जाप करने से घर और मन से नकारात्मकता दूर होती है।
  3. आध्यात्मिक उन्नति: यह मंत्र आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति में सहायक है।
  4. ग्रह दोष निवारण: कुंडली के दोषों को शांत करने में यह मंत्र प्रभावी है।
  5. मानसिक शांति: तनाव और चिंता से मुक्ति के लिए यह जाप उत्तम है।

महामृत्युंजय जाप कहाँ कराएं?

महाकाल नगरी उज्जैन भगवान शिव की भूमि है और यहाँ के पवित्र मंदिरों और ज्योतिषाचार्यों द्वारा महामृत्युंजय जाप कराया जाता है। उज्जैन में महामृत्युंजय जाप कराना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यहा जाप कराने के लिए निम्नलिखित सुविधा उपलब्ध है:

ऑनलाइन बुकिंग सुविधा
अनुभवी पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण
पूजा के फोटो और वीडियो उपलब्ध
ग्राहक संतुष्टि गारंटी

उज्जैन में कैसे बुक करे महामृत्युंजय जाप पूजा?

महामृत्युंजय जाप न केवल एक मंत्र है, बल्कि यह ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है। इसकी विविध विधियों और गहराई से किया गया जाप जीवन को एक नई दिशा देता है। यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो महामृत्युंजय जाप अवश्य कराएं। उज्जैन के अनुभवी पंडित अतुल अग्निहोत्री जी से नीचे दिये नंबर पर संपर्क करें।

Similar Posts

Leave a Reply