महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, तो आज ही अपनी पूजा नीचे दिये गए नंबर पर बुक करें और अपने जीवन को खुशहाल बनाएँ।
महामृत्युंजय मंत्र संस्कृत का एक अत्यंत शक्तिशाली और प्राचीन वैदिक मंत्र है, जिसे “रुद्र मंत्र” या “त्र्यम्बक मंत्र” भी कहा जाता है। यह मंत्र मृत्यु, रोग, भय और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करने वाला माना जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र को महामंत्र के नाम से भी जाना जाता है। यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। इस मंत्र का वर्णन ऋग्वेद से लेकर यजुर्वेद तक मिलता है। शिव पुराण और अन्य शास्त्रो मे भी इस मंत्र की महिमा का उल्लेख मिलता है। इस मंत्र को संजीवनी मंत्र के नाम से भी जाना जाता है, क्योकि यह मंत्र व्यक्ति की आयु को बड़ा देता है। महामृत्युंजय अनुष्ठान मनुष्य को यह स्मरण कराता है कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि एक दिव्य परिवर्तन है। उज्जैन में यह साधना करने वाला भक्त शिव की उस सर्वव्यापी शक्ति से जुड़ जाता है, जो उसे भयमुक्त जीवन और आत्मविश्वास से भर देती है
ऊं हौं जूं सः ऊं भूर्भुवः स्वः ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊं स्वः भुवः भूः ऊं सः जूं हौं ऊं
महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ है की हम भगवान शिव जी की पूजा करते है, जिनके तीन नेत्र है, जो सुगंधित है और हमारा पोषण करते है। जिस प्रकार पेड़ के फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाते है, वैसे ही हम भी मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाए।
उज्जैन, भारत की आध्यात्मिक हृदयस्थली है, जहाँ काल की गणना होती है और देवत्व की छाया सदैव विद्यमान रहती है, महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह नगर न केवल अपने ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर के लिए, बल्कि वैदिक ऊर्जा से सिंचित इसके पावन वातावरण के लिए भी जाना जाता है।
इस अनुष्ठान में 125,000 से अधिक बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है, जिसे “मृत्युंजय मंत्र” भी कहा जाता है। यह मंत्र न सिर्फ़ शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति प्रदान करता है, बल्कि जीवन की अस्तव्यस्तताओं में आत्मिक स्थिरता प्रदान करता है। भक्तों का विश्वास है कि उज्जैन की पवित्र भूमि पर किया गया यह जाप:
जीवनदायी ऊर्जा का संचार करके दीर्घायु प्रदान करता है।
कर्मों के बंधन से मुक्ति की ओर ले जाता है।
यह मंत्र नकारात्मक ग्रहीय प्रभावों को शांत करता है, विशेषकर मृत्यु जैसे संकटों से रक्षा करता है।
महामृत्युंजय जाप पूजा से होने वाले लाभ निम्नलिखित है-
यह अनुष्ठान किसी भी शुभ दिन पर किया जा सकता है, लेकिन निम्नलिखित समय विशेष रूप से उपयुक्त हैं:
महाशिवरात्रि: शिव का सबसे शुभ दिन।
श्रावण मास: प्रत्येक सोमवार और प्रदोष तिथि।
सोमवार: भगवान शिव का दिन।
अमावस्या, पूर्णिमा, ग्रहण: आध्यात्मिक शक्ति के लिए।
विशिष्ट मुहूर्त: ज्योतिषी से कुंडली आधारित समय चुनें।
उज्जैन में महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान की लागत पूजा की अवधि (1 दिन से 11 दिन), जाप ,मंत्रों की संख्या, पूजा सामग्री और पंडितों की संख्या पर निर्भर करती है। इस अनुष्ठान की सटीक और पूरी जानकारी पाने के लिए उज्जैन के अनुभवी और योग्य पंडित अतुल अग्निहोत्री जी से संपर्क करें। नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें और सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र जाप पूजा 4 प्रकार की होती है, जो की निम्नानुसार है:
हाँ, उज्जैन में महामृत्युंजय जाप पूजा ऑनलाइन कराई जा सकती है।
ऑनलाइन पूजा की प्रक्रिया: वेबसाइट के माध्यम से उज्जैन के अनुभवी पंडितों से संपर्क करें। अपना नाम, जन्मतिथि, गोत्र और पूजा का उद्देश्य बताए। मुहूर्त निर्धारण, वीडियो कॉल के जरिए पूजा में शामिल हों। संकल्प, मंत्र जाप और हवन लाइव देख सकते हैं, पूजा सामग्री (रुद्राक्ष, विभूति) डाक से भेजी जाती है।
महामृत्युंजय मंत्र, जिसे “मृत्युंजय मंत्र” भी कहा जाता है, भगवान शिव का वह चमत्कारी मंत्र है जो जीवन को मृत्यु के भय से मुक्त करता है। शिव पुराण के अनुसार, यह मंत्र ऋषि मार्कण्डेय द्वारा उज्जैन के महाकाल वन में रचित हुआ था, जहां उन्होंने महाकालेश्वर शिवलिंग की पूजा कर मृत्यु पर विजय प्राप्त की। उज्जैन इस अनुष्ठान के लिए सबसे शक्तिशाली स्थान है क्योंकि यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्वयंभू है और क्षिप्रा नदी की पवित्रता पूजा के प्रभाव को ओर अधिक बढ़ाती है।
स्वास्थ्य और दीर्घायु: यह अनुष्ठान गंभीर बीमारियों, दुर्घटनाओं, और असामयिक मृत्यु से रक्षा करता है।
मानसिक शांति: तनाव, चिंता, और अवसाद को कम करता है।
ज्योतिषीय निवारण: राहु, शनि, और अन्य ग्रहों के दुष्प्रभावों को शांत करता है।
आध्यात्मिक उन्नति: गहरे ध्यान और आत्मिक जागृति को प्रोत्साहित करता है।
उज्जैन मे महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान करवाने के लिए आप पंडित अतुल अग्निहोत्री जी से संपर्क कर सकते है। पंडित जी को 8 वर्षो से अधिक समय से महामृत्युंजय जाप पूजा, कालसर्प दोष पूजा और अन्य दोषो को दूर करने के लिए की जानी वाली पूजाओ का अनुभव प्राप्त है। पूजा बुक करने के लिए नीचे दी हुयी बटन पर अभी क्लिक करके पंडित जी से संपर्क कर सकते है, और अपनी समस्याओ से मुक्ति पा सकते है।
This website about booking puja pandit ji in ujjain mahakaleshwar madhya pradesh. Get information about puja dosh and anushthan and then directly book puja with experienced pandit ji.